वेबसाइट अनुवादिका: मोनिका अध्ये 
(website translation)

चलचित्र अनुवाद: 
(film translation)

अनुवाद समालोचना: योगिनी जोगलेकर
(translation editing)

वेबसाइट निरीक्षण: 
Sarina Farb

विशेष आभार

AG, DR, John Lyon Paul & Katy Gottschalk, Alice Baker, Pam Page, Kevin & Ramona Smith, Lisa Lefebvre, Lidia & Randall Belknap, Erich Mahnke, Michael & Amy Porteus, Patty Mark, Philip Wollen

Carol & Ted Barnett, Christian Becker, Giorgio Bertoni, Carolyn Bills, Patti Breitman, Jan Cejka, James Corcoran & Rae Sikora, Ann Creech, Kim Frost, Lowell Garner, Douglas H. Ginsburg, Lee Hall, Louisa Hart, JWF Holliday, Eva & Jenny Ma, Pamela Jay, Cameron Lane, Jean Lowe & Kim MacConnel, Ronald & Christine Main, Oswald Family Foundation, Mark Sabel & Mary Helmer, Alan & Terri Scheller-Wolf, Monica Towle, Michael Tucker, A Well Fed World, Thomas Winger, Gypsy Wulff, and the Butcher, Creech, Hills, Lloyd & Stein families.

की याद में:
Malcolm Lloyd, Stuart Stein, Richard Belsher, Steven Bruce Farmer, Tony Levin

मौलिक वेबसाइट परिकल्पना: 
Eric Huang

Tribe of Heart awards

ट्राइब ऑफ़ हार्ट फ़िल्में
शान्तिशील साम्राज्य – घरवापसी
साक्षी – एक ट्राइब ऑफ़ हार्ट वृत्तचित्र
प्रस्तुत करते हैं संपूर्ण अहिंसा
डर से बढ़कर प्यार– शान्तिशील साम्राज्य के पीछे प्रेरणात्मक कहानी
दुनिया में सबसे बड़ा परिवर्तन
फ़ादर फ्रैंक मैन का पशुओं की ओर संवेदिता का जागरण
क्या मानसिक परिवर्तन दुनिया बदल सकता है?
मुर्गी माता और उसका शिशु – शान्तिशील साम्राज्य से एक दिल को छूने वाला उपविभाग

©2017 Tribe of Heart, Ltd.

Tribe of Heart
عَرَبِ /​ 漢語 /​ 汉语 /​ ČESKY /​ ENGLISH /​ FRANÇAIS /​ DEUTSCH /​ हिन्दी /​ PORTUGUÊS /​ РУССКИЙ /​ ESPAÑOL /​ 
 
फ़िल्म निर्माता जेम्स लावेक स्पष्ट करते हैं कि हेरिएट बीचर स्टो एक उत्कृष्ट सामाजिक न्याय कलाकार क्यों बनीं, और उनका मशहूर दासता-विरोधी उपन्यास अंकल टॉम्स केबिन उनके वृत्तचित्र शान्तिशील साम्राज्य – घरवापसी के पीछे प्रेरणा कैसे बना।    
और...
फ़िल्म निर्माताओं की कल्पानाओं के पीछे कई प्रेरणाएं थीं – अमरीकी सामाजिक न्याय के एइतिहासिक आंदोलन, हेरिएट बीचर स्टो की कुछ जीवन घटनाएं, और एक पशुविहार में व्यक्तिगत जानवरों के साथ अविस्मर्णीय अनुभव। स्टो के उदाहरण का अनुसरण करते हुए, उन्होंने पीड़ित जीवों की वैयक्तिकताऔर पारिवारिक नातों पर लक्ष्य केन्द्रित किया। इस फ़िल्म में औद्योगिक और पारिवारिक खेतों में करोड़ों पशुओं के खिलाफ दैनिक तौर पर अत्याचार होता रहता है।

बाँटें 
अनुसरण करें     
"
आने वाले कार्यक्रम

-----

आधुनिक कार्यक्रम

  एबरडीन शाकाहारी महोत्सव
  
मई 28 एबरडीन स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम
शांतिपूर्ण राज्य: यात्रा होम
एबरडीन शाकाहारी महोत्सव


शांतिपूर्ण राज्य: यात्रा होम
एस्कुएला डी गोबारनो यू गेस्टियन पब्लामा, यूनिवर्सिडड डी चिली


शांतिपूर्ण राज्य: यात्रा होम
एफओएल (फेडियेशन डेस ओउवर्स लाइक्स)


शांतिपूर्ण राज्य: यात्रा होम
बांडीरास स्क्वायर


शांतिपूर्ण राज्य - यात्रा होम
यूपीएफ कैंपस पोबलनू


  स्क्रीनिंग और शाकाहारी डिनर
18 मार्च बार्सिलोना, स्पेन
शांतिपूर्ण राज्य: यात्रा होम
ला सिनेटेका


  बात और स्क्रीनिंग
  लाम्बे चॉप से \u200b\u200bमेंटिस्ट्स: द ईवोल्यूशन ऑफ डिसाइंस
मार्च 11 डंडी स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम
शांतिपूर्ण राज्य: यात्रा होम
डलहौज़ी बिल्डिंग, डंडी विश्वविद्यालय


  टोह सह-संस्थापक द्वारा शाकाहारी भोजन और टॉक
  होलीस्टिक अहिंसा का परिचय - जेम्स लावेक के साथ
फरवरी 1 9 रोचेस्टर NY
यह रिंग्स एक लीक लीक - समग्र अहिंसा के पथ का परिचय
ब्राइटन टाउन पार्क लॉज


शांतिपूर्ण राज्य: यात्रा होम
कैसाल एंटाइटैट्स मास गुइनार्डो


शांतिपूर्ण राज्य: यात्रा होम
यूनि बार यूएसक्यू


शांतिपूर्ण राज्य: यात्रा होम
Centro Civico Entreparques


शांतिपूर्ण राज्य: यात्रा होम
मुख्य सैन फ्रांसिस्को पब्लिक लाइब्रेरी, कोरेट ऑडिटोरियम, लोअर लेवल


  VegFest 2 - शाकाहारी उत्सव
  
8 मई ब्रैटिस्लावा स्लोवाकिया
शांतिपूर्ण राज्य: यात्रा होम
Fuga


  Empatia के शाकाहारी सप्ताह 2016
  
अप्रैल 27 वारसॉ, पोलैंड
शांतिपूर्ण राज्य: यात्रा होम
सेंटर लोक्का, उल लोइक 21


        ब्लॉग पोस्ट

हार्ट फिल्मों के जनजाति अब लगभग 100 देशों तक पहुंच रहे हैं!

एक नए साल के लिए एक नया पथ

जनजाति के लोग वैश्विक जनजातीय सिनेमा की शुरूआत करते हैं

स्लोवेनिया में वैश्विक जनजातीय सफलता की कहानी

हार्ट फिल्मों के जनजाति ब्राजील के कलाकारों और कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाते हैं

वियतनाम में पशु समर्थन सफलता

NYC पुजारी हमारे साथी जानवरों के लिए करुणा और न्याय के लिए कॉल करता है

हार्ट फिल्मकार जेनी स्टीन और जेम्स लावेक के जनजाति के साथ गहन पीबीएस साक्षात्कार

शांतिपूर्ण राज्य शांति फिल्म पृथ्वी उत्सव (वीडियो हाइलाइट्स) से सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र पुरस्कार जीतता है

टक्सन में परिवर्तन - एक मुट्ठी भर प्रेरित कार्यकर्ता एक घर चलाने मारा

खेत पर मानवता को बढ़ावा देना (अखबारों का आलेख)

डॉ। डोन रेडियो शांतिपूर्ण राज्य यात्रा यात्रा गृह बनाने के बारे में फिल्म निर्माताओं के साथ साक्षात्कार

डेट्रायट पीबीएस पर शांतिपूर्ण राज्य का प्रसारण प्रीमियर, मिशिगन एंड कनाडा तक पहुंचने

Tribe of Heartएक कल्पना
कि एक व्यक्ति का मानसिक परिवर्तन दुनिया बदल सकता है।

पुरस्कृत फ़िल्में 

जो अंत:करण और संवेदन को जगाती हैं और सब जीवन के अंत:संबधन की सहभाजी समझ को बढ़ाती हैं।

एक धर्मार्थ संगठन
जो सहानुभूत व्यक्तियों को सामाजिक न्याय के लिए काम करने और शांतिपूर्ण परिवर्तन के कारक बनने में समर्थन देती है।

एक जागतिक सम्प्रदाय
हर उम्र और पृष्ठभूमियों के लोगों से बना, जो एक दुसरे से हमारे रिश्तों को एक रिश्ते में बनाना चाहता है जो करुणा, आदर और संपूर्ण अहिंसा पर आधारित है।

एक दृष्टी
जो एक अहिंसावादी और सुन्दर दुनिया से बनी है।

पिछली पीढ़ियों के सामाजिक न्याय काल्पनिक व्यक्तियों के बोल और कृत्यों से प्रेरित, हम वृत्तचित्र, शैक्षणिक वेबसाइटें, विवेचनात्मक विचार निबंध, शैक्षणिक प्रदर्शन, और जनसाधारण अधिवक्त्तृता कार्यक्रम बनाते हैं, जो छुपे हुए अन्यायों का पर्दाफ़ाश करते हैं, संवेदना जगाते हैं, व्यक्तिगत परिवर्तन को समर्थन देते हैं, और अत्याचार और सामाजिक स्तर पर स्वीकृत हिंसा के विरुद्ध अहिंसक प्रतिबन्ध को प्रोत्साहन देते हैं।

हमारे फ़िल्म के विषय और कलात्मक सहकारी हमारी रचनात्मक कार्यप्रणाली को उत्तेजना देते हैं, और सक्रीय प्रतिभागी, अनुवादक, शिक्षक, सहायक और स्वयंसेवकों का एक अंतर्रराष्ट्रीय सम्प्रदाय हमारे कार्यक्रमों को सजीव बनाते हैं, और परिवर्तन की एक लहर को उभारते हैं।
Tribe of Heart team

इन सहयोगपूर्ण प्रयासों से और हमारे व्यक्तिगत जीवन में हम दया, आदर और संपूर्ण अहिंसा का एक खुशी भरा सदाचार विकसित करना चाहते हैं, जो दुसरे मनुष्यों, जानवरों और हमारी नैसर्गिक दुनिया से हमारे रिश्तों का मार्गदर्शन करेगा।

कमज़ोर और अवलंबित जीवों के लिए शान्ति, खुशी, और न्याय की संभावना बनाने के लिए हम हर उस व्यक्ति को प्रेरित करना चाहते हैं जो विशेषाधिकृत और स्वतन्त्र है, और इस यात्रा में आपको आमंत्रित करना चाहते हैं।

ट्राइब ऑफ़ हार्ट टीम

Jenny Stein and James LaVeckसन २००० में, सामाजिक न्याय कलाकार जेनी स्टीन और जेम्स लावेक दोनों एक साधारण लेकिन प्रभावशाली कल्पना से प्रेरित हुए, कि एक व्यक्ति का मानसिक परिवर्तन दुनिया बदल सकता है। उन्होंने मिलकर धर्मार्थ लाभ-निरपेक्ष संगठन ट्राइब ऑफ़ हार्ट की स्थापना की।

Tribe of Heart film festival screeningट्राइब ऑफ़ हार्ट के वृत्तचित्र जो अहिंसा, नैतिक साहस, और व्यक्तिगत परिवर्तन के विषयों पर केन्द्रित हैं, दुनिया भर में ८० फ़िल्म उत्सवों में दिखाए गए हैं, और १८ पुरस्कार जीत चुके हैं, जैसे कि ५ उत्सव में सर्वोत्कृष्ट पुरस्कार और १२ सर्वोत्कृष्ट वृत्तचित्र पुरस्कार।

Jenny Stein and James LaVeck

ट्राइब ऑफ़ हार्ट प्रदर्शनों में समावेश हैं प्रेक्षकों के साथ नीतिशास्त्र, अंतःकरण के कृत्यों और समाजिक न्याय आन्दोलनों के बारे में गहरा वार्तालाप। निर्माताओं को अक्सर बताया जाता है कि फ़िल्म देखने के अनुभव के बाद “उनका जीवन बदल गया” और “सबको यह फ़िल्म देखनी चाहिए”। किसी हद तक प्रेरित प्रेक्षकों की जनसाधारण सहायता की वजह से ट्राइब ऑफ़ हार्ट फ़िल्में उत्तर अमरीका के सार्वजनिक टेलीविज़न पर और यूरोप में भी प्रदर्शित हुई हैं, वैसे ही नागरिक-द्वारा संयोजित प्रीमियर और सार्वजनिक प्रदर्शनों में दिखाई गयी हैं, उनका बारह भाषाओं में अनुवाद हुआ है, और और भी भाषाओं में जल्द ही होगा।

ट्राइब ऑफ़ हार्ट की नयी फिल्म, विरासत, अब निर्माण में है।

James LaVeckपिछले पचीस से ज़्यादा सालों से, जेनी स्टीन और जेम्स लावेक रचनात्मक सहभागी रहे हैं। उनकी सबसे जाने-पहचाने वृत्तचित्र हैं, शांतीप्रीय साम्राज्य: घरवापसी और साक्षी।

इसके अलावा उन्होंने HumaneMyth.org को स्थापित किया, एक ऑनलाइन शैक्षणिक संसाधन, जो “पशु-कल्याण-केन्द्रित” पशुपालन का पर्दाफ़ाश करता है और पशु उपयोग उद्योग का असली रूप दिखलाता है। यह उद्योग जनता को उलझाता है और पशु कल्याण आंदोलन पर प्रभाव डालना चाहता है। उन्होंने बरसों तक उनके अपने समाज में उपनगरी हिरणों की समूह ह्त्या के ख़िलाफ जन शिक्षण और कानूनी कार्यवाही चलाई।

जेम्स और जेनी को उनके सक्रीयातावाद के लिए चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं, जिनमें से दो आजीवन पराक्रम पुरस्कार हैं। यूनाइटेड टीचर्स फेडरेशन और कैलिफ़ोर्निया टीचर्स एसोसिएशन ने उनके काम को पुष्टि किया है, और विश्वविद्यालय के अध्यापक उनका काम अपने नीतिशास्त्र, क़ानून, दर्शनशास्त्र और लेखशास्त्र के पाठ्यक्रमों में इस्तेमाल करते हैं।

Jenny Stein

वे अब संपूर्ण अहिंसा सिखा रहें हैं और विकसित कर रहे हैं, जो कि एक व्यक्तिगत परिवर्तन और सामाजिक उभ्दव का नया मार्ग है, और उनके नए वृत्तचित्र “विरासत” के पीछे प्रेरणा है।

जेनी और जेम्स दोनों ने सम्मान के साथ कॉर्नेल विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंसेज़ से उपाधि प्राप्त की। जेनी ने UCLA के स्कूल ऑफ़ थिएटर, फ़िल्म एंड टेलीविज़न से भी मास्टर ऑफ़ फाइन आर्ट्स की उपाधि प्राप्त की है। जेम्स टाए क्वोन दो में ब्लैक बेल्ट है। दोनों इथका, न्यू यॉर्क में रहते हैं।

और जानें
डर से बढ़कर प्यार
भिन्न पथप्रदर्शक का अनुगमन करना

Tribe of Heart
PO Box 149
Ithaca, NY 14851
US

ईमेल: mail@tribeofheart.org
दूरभाष: (+1) 607.275.0806

आपके दान के माध्यम से हम नई फ़िल्में बना सकेंगे, अधिक जीवनों पर प्रभाव डाल सकेंगे, संपूर्ण अहिंसा का शिक्षण विकसित कर सकेंगे, और हमारा सन्देश और भाषाओं और संस्कृतियों में फैला सकेंगे। सामाजिक सहायता के माध्यम से हम अपने अवाणिज्यिक, जीवन को परिवर्तित करने वाले सामजिक न्याय की परियोजनाओं को आगे बढ़ा सकेंगे, जो आम आदमी को सकारात्मक परिवर्तन करने में समर्थ करती हैं। आपकी मदद से हम यह महत्त्वपूर्ण काम जारी रख सकते हैं। हमारा साथ दें!

   Donation Dog

विकल्प १: अपनी मुद्रा चुनें 

विकल्प २: अपनी दान राशि चुनें


 अन्य राशि:

विकल्प ३: फार्म दाखल करें और भुगतान अनुदेशों का पालन करें

Tribe of Heart, PO Box 149, Ithaca, NY 14851 USA. ट्राइब ऑफ़ हार्ट एक पंजीकृत IRS 501(c)(3) धर्मार्थ संगठन है। अमरीका में आपके दान पर कर पूरी तरह से काटा जा सकता है।

  
  

  

विकल्प १: अपनी मुद्रा चुनें 

विकल्प २: आपकी मासिक धन राशि यहाँ

विकल्प ३: (इस महीने को मिलाकर) मासिक राशियों की संख्या चुनें*
3 6 12 24 जारी

विकल्प ४: फार्म को दाखल करें और भुगतान अनुदेशों का पालन करें

* आप अपनी दान व्यवस्था कभी भी बदल या रद्द कर सकते हैं।

Tribe of Heart, PO Box 149, Ithaca, NY 14851 USA. ट्राइब ऑफ़ हार्ट एक पंजीकृत IRS 501(c)(3) धर्मार्थ संगठन है। अमरीका में आपके दान पर कर पूरी तरह से काटा जा सकता है।

  

  

  

  

  

  

परिवर्तित जीवन अगर हमारी किसी फ़िल्म ने आपका दिल छू लिया हो, तो कृपया इस प्रभावशाली अनुभव को अपने दोस्तों, परिवारवालों, और सहकारियों के साथ बांटे – अपने घर में, पाठशाला में, सामाजिक मीडिया पर, या फिर आप अपने सामुदाय में सार्वजनिक प्रदर्शन संयोजित करके। नीचली टिप्पणियाँ दिखलाती हैं की सामुदाय में बाँटने से संवेदिता और न्याय का सन्देश कितना गहरा प्रभाव डाल सकता है।

अपने प्रदर्शन की संयोजना कैसे करें

इस फिल्म ने मेरे अन्दर के प्यार को जगाया है – अतिसुन्दर! (फ़िल्मोत्सव दर्शक)

यह फ़िल्म दिल को छू गयी। यह याद दिलाती है की एक व्यक्ति अच्छा कर सकती है, और हम सब पर ज़िम्मेदारी है की हम उनके लिए आवाज़ उठायें जो बोल नहीं सकते। (टीवी दर्शक)

James LaVeck

फ़िल्म देखने के बाद मुझे “संपूर्ण” महसूस हो रहा है। दैनिक जीवन में नहीं मिलते वैसे ताल्लुक जोडती है। मुझे लगा मैं अपने आप से बड़ी हूँ, जैसे कि मैं एक किसी बड़ी चीज़ का हिस्सा हूँ।

पहली बार मैं एक साथ हंसी और रोई भी। लगता है मैं अब जाग गयी हूँ, जीवित हूँ। (फ़िल्मोत्सव दर्शक)

इस फ़िल्म ने बेहतरीन तरीके से मेरा दिल तोड़ दिया। मुझे पसंद है कि यह फ़िल्म संवेदनशील है, जानवरों से ही नहीं, किसानों से भी। उनकी यात्रा हमारी यात्रा है, जो जानवरों का उपयोग करने से अहिंसा की ओर गए हैं। मुझे इस फ़िल्म सबको दिखानी है। (कैनाडा में दर्शक)

बहुत ही महत्त्वपूर्ण फ़िल्म, जो आकस्मिक संवेदनशीलता से बनी है। बहुत लोगों जैसे मैंने अपने बेहतर प्रवृत्ति पर ध्यान नहीं दिया। आपकी फ़िल्म की वजह से, मैं अपने पोते-पोतियों को जानवरों से प्रेम और उनका आदर करने सिखाउंगी। (शान्ति फ़िल्मोत्सव में दर्शक)

James LaVeck

इस फ़िल्म में दिखाए लोगों की मानवता और साहस मेरा दिल छू गए – लोग जो अपने मूल्य जी रहे हैं – और यही बदलना चाहिए। प्रार्थना करने के अलावा हम अपने जीवन शैली में परिवर्तन ला सकते हैं। (फ़िल्मोत्सव दर्शक)

यह आसान है सोचना की एक व्यक्ति कुछ सार्थक परिवर्तन नहीं कर सकती। यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि यह ज़रूरी नहीं है, हर एक क्रिया मदद कर सकती है। यह सचमुच एक नम्र बनाने वाला एहसास है। (टीवी दर्शक)

इस फ़िल्म ने मेरे अन्दर कुछ हिला दिया। धन्यवाद कि आपने इन जानवरों को आवाज़ दी। धन्यवाद कि आपने परिवर्तन करने का मुझे साहस दिया। दिल से धन्यवाद। (ऑस्ट्रेलिया में दर्शक)

फ़िल्म देखने के बाद मेरा दिल टूट गया कि जानवरों से कितना बुरा बर्ताव किया जाता है। उन्हें भी दर्द और दुःख महसूस होता है हमारी तरह। उनके साथ लोगों जैसा ही बर्ताव होना चाहिए। उनका आदर करो, उनसे प्यार करो, ताकि न ही उनका पर हमारा भी जीवन बेहतर हो जाए। फिर वह हमारे सच्चे दोस्त होंगे। (विएतनाम में दर्शक)

James LaVeck

मैं बता नहीं सकता कि इस वृत्तचित्र का मुझपर कितना प्रभाव पडा है। मुझे आशा है कि अन्य लोग भी देख पाएंगे। हाँ, सबको “पता है” कि क्या हो रहा है, पर क्या वे सचमुच समझते हैं? इस फिल्म जैसे नहीं समझते। इस फ़िल्म जैसा कुछ नहीं। (टीवी दर्शक)

फिल्म ने मुझे याद दिलाया कि “बेखबर” होना ठीक नहीं है। मुझे लगा “कि मुझे भी कुछ करना है।” (जापान में दर्शक)

“घरवापसी” जानवरों की घर की ओर यात्रा के बारे में तो है ही, पर सच और न्याय की ओर हमारी व्यक्तिगत और सामूहिक यात्राओं के बारे में भी है। यह हमारे शिक्षक हैं, अगर हम सुनें, सचमुच सुनें, और सीखें तो। शायद यही है जो सबको नींद से जगाएगा, मुझे आशा है। (फ़िल्मोत्सव दर्शक)

सुन्दर, संवेदनशील ढंग से बनाई गयी फ़िल्म। यह सोचने की बात है कि हमारे चुनाव हमारी दुनिया में हिंसा कैसे बढ़ाते हैं। (कैथोलिक सामुदाय प्रदर्शन के दर्शक)

मैं विकलांग व्यक्तियों के साथ काम करता हूँ और हमेशा प्रयास करता हूँ कि उनके व्यक्तिगत मानवता का आदर करते हुए उनसे बरताव करूं। लेकिन मैं यह जानवरों के साथ नहीं करता। इस फ़िल्म ने इस वियोग पर ध्यान दिलाया। मैं फिर से एक नए अभिज्ञता की ओर जा रहा हूँ। (फ़िल्मोत्सव दर्शक)

इस फ़िल्म ने दिखाया कि अपने असली अहम् को बंद करने से कितने लोगों को कष्ट हो रहा है – कैसे वह धीरे धीरे मरने लगते हैं। सचमुच एक संवेदनशील कहानी है। (फ़िल्मोत्सव दर्शक)

James LaVeck

यह फ़िल्म देखने के बाद मैं सचमुच कह सकता हूँ कि मैं अच्छे के लिए बदल गया हूँ। (फ़िल्मोत्सव दर्शक)

हमारी दुनिया को इस संदेश की ज़रुरत है – ह्रदय को छू जानेवाली, आशावादी और प्रेरणात्मक थी। मैं अभिभूत हूँ और आभारी भी। (फ़िल्मोत्सव दर्शक)

सम्पूर्ण अहिंसा आरंभिक वीडियो
संपूर्ण अहिंसा व्यक्तिगत परिवर्तन और सामाजिक उद्भव का एक नया मार्ग है। सबके साथ, चाहे वह हमसे कितने भी अलग क्यों न हो, दया और आदर के साथ बर्ताव करने की गहरी होती हुई वचनबद्धता पर आधारित अंत:करण की अंतर्राष्ट्रीय सम्प्रदाय की रचना करने का इरादा है।

समाज में कई प्रकार के अत्याचार और हिंसा हैं जो, संस्कृति या परम्परा की वजह से, स्वीकृत रहे हैं। संपूर्ण अहिंसा का माढ चुनने का मतलब है उन सभी अत्याचार और हिंसा के प्रकारों के बारे में प्रश्न पूछना, उनके सामान जड़ समझना, और विकल्प चुनना। इसका मतलब है –प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से – हिंसा में भाग लेने से, दूसरों के नुकसान से लाभ करने से, या फिर अत्याचार को जान बूझकर नज़रंदाज़ करने से मना करना। इसका मतलब है किसी जीव – चाहे वह हमसे कितने भी अलग क्यों न हो, चाहे वह मनुष्य हों या जानवर – की इज्ज़त, शारीरिक पवित्रता, स्वतंत्रता, या उसका जीवन उनसे छीनने से मना करना।

इस मार्ग पर चलने का मतलब उत्तमता पाना नहीं है, बल्कि इसका मतलब है अपने आप को चुनौती देना ताकि हम अपनी समझ को बढ़ा सकें की अपने कृत्यों का दूसरों पर क्या असर होता है, और धीरे धीरे, सब की ओर अहिंसा के आदर्श के पास आ सकते हैं। यह एक आत्मविकास, इज्ज़त, और सेवा की ओर जानेवाला लंबा रास्ता है। इसका केंद्र-बिंदु है उन जीवों का आदर करना, अभिवक्त करना, और जब मुमकिन हो, उनका समर्थन करना जो अत्याचार, चूषण, या हत्या के शिकार हैं। सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है की यह एक जीवन के ख्याल और सुरक्षा, और एक साथ रचित खूबसूरती और खुशी के जश्न पर आधारित मार्ग है।

नीचले भाग तीन तरह की संपूर्ण अहिंसा का वर्णन करते हैं, और हर एक के कई उदाहरण देते हैं।

दूसरों के नुकसान और ह्त्या में कम से कम सहभागीदारी करने की वचनबद्धता

कुछ उदाहरण:

  • जो वार्तालाप या कृत्य कमज़ोर व्यक्तियों या समूहों को अधिकारहीन बना देते हैं, उनमें सहभागी होने से मना करना
  • ऐसे व्यवसायों और संस्थानों का समर्थन करना जो जातिवाद, प्रजातिवाद, लैंगिकवाद, सम्लैंगिकवाद, विकलांगवाद, विदेशियों के प्रति विकर्षण या अन्य विभेदकारी रीतियों में भाग नहीं लेते।
  • ऐसा माल खरीदना जो न्यायोचित व्यापार और न्यायोचित मजदूरी आदर्शों के मुताबिक़ बना हो

  • ऐसा खाना, कपड़ा और उत्पादन चुनना जो हमारे पशु दोस्तों के उपयोग या मारने से न निर्मित हों
  • ऐसे जैव अभियांत्रिक उत्पादनों का उपयोग न करें जो नैसर्गिक दुनिया की आनुवांशिक अखण्डता को नुकसान पहुंचाते हैं
  • जीवाश्म इंधन और अन्य उत्पादनों का उपयोग कम करें या न करें जो जलवायु परिवर्तन और जीवमंडल के नाश से जुड़े हैं
  • फौजी अतिक्रमण, जबरदस्त देशांतरगमन, और वन्य-जीव-हत्या अभियानों जैसी सामाजिक स्तर पर स्वीकृत हिंसा का समर्थन न करें या इसमें सहभागी न हों

जब दूसरों को कष्ट दिया जा रहा है, अपने पर से अहिंसक तौर पर हस्तक्षेप करने और सर्वांगी नुकसान के उन्मूलन के लिए काम करने की वचनबद्धता

कुछ उदाहरण:

  • अहिंसक विकल्पों के बारे में जानकारी फैलाएँ और दूसरों को इन्हें अपनाने में खुशी खुशी मदद करें
  • नागरिकों को समझने में मदद करें कि सामाजिक स्तर पर स्वीकृत अहिंसा के शिकार भी गौरव और मूल्य लायक जीव हैं
  • ऐसी भाषा और कार्यों का उपयोग करना जो पक्षपातों का विरोध करते हैं और कमज़ोर और निर्भर जीवों से दया और आदर व्यक्त करते हैं
  • अन्यायों की तहकीकात करना, उनके बारे में लिखना और उनका पर्दाफ़ाश करना
  • उनसे जुड़ना जो दुसरे मानव और अन्य प्रजातियों के जीवों के विरुद्ध हिंसा, चूषण या अत्याचार से लड़ रहे हैं
  • उन सब को मुक्ती दिलाना जो अन्याय से बद्ध या कैद किया गया है, या फिर उनकी इच्छा के विरुद्ध जिनका मजदूरी, मनोरंजन, लैंगिक संतुष्टि, वैज्ञानिक प्रयोग, प्रजनन, सैन्य लक्ष्य की सिद्धी, या खाना, औषधी, और उपभोज्य वस्तुओं के उत्पादन के लिए उपयोग किया जा रहा है
  • उनकी मदद करना जो कुप्रयोग या हिंसा से पीडित रहे हैं और उनकी सुरक्षा और पुनर्वासन में सहायता देना
  • नाज़ुक पर्यावरण और जैव सामुदायों की सुरक्षा करना और उनका पुननिर्माण करना
  • उनकी मदद करना जो आर्थिक अन्याय, पर्यावरण के विनाश, जाती संहार या युद्ध की वजह से अपने घर खो चुके हैं
  • अन्यायपूर्ण नीतियों और कानूनों के विरुद्ध नागरिक सविनय अवज्ञा में भाग लें
  • मानव अतिजनसंख्या, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन, अनुवांशिक अभियांत्रिकी, अस्त्र-शस्त्र प्रसरण और नाभिकीय तंत्रज्ञान के कारण व्यक्तिगत स्वास्थ्य और सुरक्षा, जैवविविधता, और प्रजाति उत्तरजीवन पर हुए नुकसान के बारे में दूसरों को सिखाएं

अपनी समझ और क्षमता के अंतर्गत, वचनबद्ध होकर, संपूर्ण अहिंसा के सिद्धांतों का पालन करना, अत्याचार और चूषण के विकल्प सिखाना, हिंसा के सदमे का इलाज करना, और सामुदायिक समझ फैलाना कि सबके लिए दया और आदर के साथ रहने का क्या अर्थ है


कुछ उदाहरण:

  • सामुदाय, सहास्तित्व और संघर्ष विभेदन के न्यायपूर्ण और आदरपूर्ण रीतियों को प्रोत्साहन देना
  • खुली सरकार और जनसाधारण लोकतंत्र के सिद्धांत सिखाना; सरकारी और औद्योगिक विघ्नों और न्याय आन्दोलनों के विनाश का पर्दाफ़ाश करना
  • निष्कपट नेतृत्व करना; नेतृत्व के अत्याचारी, बेईमान, और भ्रष्टाचारी व्यवहारों का सामना करना
  • नए सक्रिय वादियों को समर्थ बनाना, और उन्हें सिखाना कि उन्हें अपने परोपकारी प्रयासों को निराशावाद, चूषण, और विनियोजन से कैसे बचाना है
  • पक्षपात, हिंसा, और मताधिकार से वंचित होने के चक्रों को तोड़ डालना
  • विरोध, तहकीकात, कानूनी कार्यवाही, इलाज, समर्थन, समन्वय, और शिक्षण के नए तरीके विकसित करना
  • अहिंसक और अनात्याचारी कला, मनोरंजन, उपभोज्य वस्तुएं, क़ानून, सार्वजनिक नीति, विज्ञान और तंत्रज्ञान की रचना करने में मदद करना
  • सामाजिक आंदोलनों के इतिहास का अभ्यास करना और संपूर्ण अहिंसा के सिद्धांत सिखाना
  • ऐसे अभिनव आन्दोलनों की रचना करना जो शारीरिक और मानसिक सुख, सामाजिक और आर्थिक न्याय, और जागतिक शान्ति का प्रचार देते हैं
  • व्यक्तिगत नैतिक विकास, सामाजिक उभ्दव, पर्यावरणीय पुन:स्थापन, और जानवरों और मनुष्यों के बीच समस्वर सहास्तित्व के लिए संपूर्ण प्रतिमानों की रचना करना